SBI WORK FROM HOME POLICY
देश के सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने अपने कर्मचारियों को “वर्क फ्रॉम होम” नीति (‘Work from Home’ policy) का लाभ प्रदान करने की घोषणा 7 मार्च 2017 को की जिसके तहत आवश्यकता पड़ने पर उसके कर्मचारी अपने घर से कार्य कर सकेंगे? – भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
विस्तार: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक – भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 7 मार्च 2017 को घोषणा की कि उसने अपने कर्मचारियों को अपने घर से काम करने के लिए “वर्क फ्रॉम होम” नीति को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत बैंक के कर्मचारियों को किसी कारण बैंक ना आने की स्थिति में अपने घरों से मोबाइल उपकरणों की मदद से अपेक्षित स्थितियों में अपना काम करने की व्यवस्था की जायेगी।
– “वर्क फ्रॉम होम” नीति को उपयोगी बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक अलग तरह की मोबाइल कम्प्यूटिंग तकनीकों का प्रयोग करेगा जिससे दूरस्थ स्थानों से भी समस्त बैंकिंग संचालनों पर नियंत्रण रखना संभव होगा।
– इसके लिए विशेष मैनेजमेण्ट इन्फॉरमेशन सिस्टम (MIS) तथा सम्बन्धित डैशबोर्ड (Dashboard) का प्रयोग किया जायेगा।
https://www.facebook.com/Bankersmantra.in/photos/a.609806762466904.1073741827.609802199134027/1305951216185785/?type=3
Comments
Post a Comment