क्या है मार्किट कैप, मिडकैप और स्मालकैप? प्रिय पाठक, आपने कई बार शेयर सम्बंधित ख़बरों में मार्केट कैपिटलाइज़ेशन, लार्ज कैप, स्मालकैप, मिडकैप, तीन शब्द अक्सर सुनें होंगे परन्तु इनका अर्थ क्या है यह किसी कंपनी या विकास में क्या महत्व रखते हैं यह इस पोस्ट में हम आपको बता रहे हैं जो आपको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएगा| 1) मार्केट कैपिटलाइज़ेशन या मार्केट कैप (Market Capitalization / Market Cap) कंपनी के मार्केट कैपिटलाइज़ेशन का मतलब है शेयर बाजार द्वारा निर्धारित उस कंपनी का मूल्य। शेयर बाजार में कंपनियों को अपने मार्केट कैप के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है, क्योंकि प्रत्येक वर्ग अपने कुछ विशेष लक्षण दर्शाता है। हर कंपनी शेयर ज़ारी करती है, और जारी किए गए शेयरों की कुल संख्या कंपनी में 100% स्वामित्व हक (100% ownership) को प्रदर्शित करती है। इस प्रकार, यदि हमें किसी कंपनी के द्वारा जारी किए गए कुल शेयरों की संख्या और प्रत्येक शेयर की कीमत पता हो तो हम उस कंपनी का मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह से निर्धारित किये गए कंपनी के मूल्य को मार्केट कैप कहा जाता है। कैसे होता है मार्कि...