पाकिस्तान का नया प्रांत बनाने का प्रस्ताव

मार्च 2017 के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) सरकार ने अपने देश में किस क्षेत्र को नए प्रांत का दर्जा देने के प्रस्ताव की घोषणा की, जिसकी भारत सरकार ने तीव्र आलोचना की? – गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan)
विस्तार: मार्च 2017 की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेशी मामलों के सलाहकार (Advisor of Foreign Affairs) सरताज अजीज (Sartaj Aziz) के नेतृत्व में गठित एक समिति ने गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) को पाकिस्तान का नया प्रांत बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। इस प्रकार यह क्षेत्र देश का पाँचवां प्रांत होगा। देश में वर्तमान में चार प्रांत हैं – पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा।
 लेकिन भारत ने पाकिस्तान के इस प्रस्ताव पर कड़ा ऐतराज व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा करना पूर्णतया अवैध होगा तथा इससे पाकिस्तान द्वारा भारत के क्षेत्रों पर अवैध कब्जा बनाए रखने पर पर्दा नहीं डाला जा सकेगा। पाकिस्तान को इन अवैध कब्जों को छोड़ देना चाहिए।
 उल्लेखनीय है कि गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र की भौगोलिक सीमा पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को छूटी है तथा भारत इसे अविभाजित जम्मू-कश्मीर राज्य का हिस्सा मानता है जिसपर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा जमा रखा है।

Comments

Popular posts from this blog

MP शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 पाठ्यक्रम ( Syllabus ) | Mp Tet -3 Syllabus | मध्यप्रदेश संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 Syllabus 2011

M0 M1 M2 M3 M4 मुद्रा की पूर्ति (Money Supply) के मापक

MSF क्या होता है? Marginal Standing Facility in Hindi