JIO PAYMENTS BANK
2 मार्च 2017 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जियो पेमेण्ट्स बैंक (Jio Payments Bank – JPB) को अपना संचालन शुरू करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की स्वीकृति मिल गई है। JPB रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक के बीच स्थापित साझा उपक्रम है? – भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
विस्तार: उल्लेखनीय है कि रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच जियो पेमेण्ट्स बैंक (Jio Payments Bank – JPB) नामक नया पेमेण्ट्स बैंक उपक्रम स्थापित करने के लिए समझौता जुलाई 2016 के दौरान हुआ था। अब इस उपक्रम को अपना संचालन शुरू करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की स्वीकृति भी मिल गई है। इस साझा उपक्रम में RIL की 70% हिस्सेदारी जबकि शेष 30% हिस्सेदारी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास है।
– माना जा रहा है कि इसका संचालन मार्च 2017 के अंत तक शुरू हो जायेगा।
– यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि RIL के टेलीकॉम उपक्रम रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (Reliance Jio Infocomm Ltd) ने हाल ही में 10 करोड़ ग्राहकों की संख्या पार कर ली है। अब अपने जियो पेमेण्ट्स बैंक के द्वारा वह अपने खुदरा ग्राहकों की भारी-भरकम संख्या का लाभ उठाते हुए अपने बैंकिंग व्यवसाय को तेजी प्रदान करना चाहेगा। इसले लिए वह अपने रिटेलर्स, मर्चेन्ट्स टाय-अप्स और Jio विक्रेताओं के नेटवर्क का लाभ उठाने का प्रयास करेगा।
VISIT OUR SITE - WWW.BANKERSMANTRA.IN
https://www.facebook.com/Bankersmantra.in/photos/a.609806762466904.1073741827.609802199134027/1305947949519445/?type=3
Comments
Post a Comment