“ईवा” (‘Eva’) - देश के पहले आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI)-आधारित बैंकिंग चैटबॉट (banking chatbot)
देश के पहले आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI)-आधारित बैंकिंग चैटबॉट (banking chatbot) का क्या नाम है जिसे लाँच करने की घोषणा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 5 मार्च 2017 को की? – “ईवा” (‘Eva’)
विस्तार: “ईवा” (‘Eva’) निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) द्वारा लाँच किए गए देश के पहले आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस-आधारित बैंकिंग चैटबॉट को दिया गया नाम है। “ईवा” का अर्थ है इलेक्ट्रॉनिक वर्चुअल असिस्टेंट (‘Electronic Virtual Assistant’) तथा यह प्रणाली तमाम प्रकार के चैनल्स की मदद से बैंक के लाखों ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करा सकने में सक्षम है। इसे चैटबॉट (Chatbot) इसलिए कहा जाता है क्योंकि चैटिंग (chatting) करने वाले रोबोट (robot) की तरह से काम करता है।
– “ईवा” की खास बात यह है कि हजारों स्रोतों से जानकारियाँ हासिल कर इस जानकारी को बेहद आसान भाषा में 0.4 सेकेण्ड से भी कम समय में उपलब्ध करा सकता है। HDFC बैंक के अनुसार इस चैटबॉट की मदद से उसके ग्राहक कुछ ही समय में उसकी तमाम सेवाओं व उत्पादों की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
– बैंक के अनुसार भविष्य में “ईवा” जानकारियाँ देने के अलावा वास्तविक बैंकिंग लेन-देन (real time banking transactions) करने में भी सक्षम हो जायेगा तथा ग्राहकों को “कन्वरसेशनल बैंकिंग” (conversational banking) की सुविधा प्रदान कर देगा।
Comments
Post a Comment