INDIAN CRICKET TEAM NEW SPONSOR OPPO MOBILE
7 मार्च 2017 को किस कम्पनी को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) का नया प्रायोजक (Sponsor) घोषित किया गया? – ऑपो (Oppo)
विस्तार: चीनी मोबाइल निर्माण एवं विपणन कम्पनी ऑपो (Oppo) की भारतीय इकाई ऑपो मोबाइल्स इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड (Oppo Mobiles India Private Limited) को भारतीय क्रिकेट टीम का नया प्रायोजक (Sponsor) घोषित किया गया। BCCI ने यह घोषणा 7 मार्च 2017 को की।
– घोषणा के अनुसार ऑपो का भारतीय क्रिकेट के साथ प्रायोजक सम्बन्धी करार अप्रैल 2017 को शुरू होगा तथा यह अगले 5 वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत ऑपो भारतीय पुरुष टीम तथा भारतीय महिला टीम को प्रायोजित करेगी। इसमें ऑपो ब्राण्ड को खिलाड़ियों की पोशाकों तथा किट में दर्शाया जायेगा।
– उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 से स्टार इण्डिया (Star India) भारतीय टीम की प्रायोजक थी। लेकिन उसने अपने करार को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया था।
https://www.facebook.com/Bankersmantra.in/photos/a.609806762466904.1073741827.609802199134027/1305953442852229/?type=3
Comments
Post a Comment