Posts

Showing posts from October 9, 2016

हमारा मिशन- Our Mission

इससे पहले मैं कुछ कहूँ, मैं चाहता हूँ कि आप इस ब्लॉग को सब्सक्राइब कर लें. बड़ी तादाद में यदि हिंदी लवर/परीक्षार्थी इस पेज से जुड़ेंगें तब जाकर मेरी यह मुहिम सफल हो पायेगी. बहुत दिनों से इच्छा थी कि हिंदी माध्यम के छात्र मुझसे जुड़ें और अपनी-अपनी बातें रखें. इंग्लिश पोर्टल, इंग्लिश एजुकेशनल वेबसाइट ढेर सारे पड़े हैं मगर हिंदी माध्यम के छात्र जो सिविल सेवा/Civil Services Exam, SSC, Railway, Banking, Insurance आदि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे इन सुविधाओं से अछूते रह जाते हैं . अब तो परीक्षाओं में भी हिंदी माध्यम से परीक्षा देने का विकल्प है. परन्तु फिर भी चूँकि अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थी अधिक हैं इसलिए हिंदी के लिए समर्पित ऐसी कोई वेबसाइट नहीं बनी जहाँ हम अपना सुख-दुःख, परीक्षा की रणनीति एक दूसरे से साझा कर सकें. तो आइये, इस अभियान को आगे बढ़ाइए. मेरा कार्य तो आपको केवल उत्साहित करने, जोश से भरने मात्र का है. पर आपसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, ऐसी मुझे आशा है. जय हिन्द!

[GST BILL] Good and Services Tax – GST क्या है?

                                                        ALL ABOUT GST  राज्यसभा ने 3 August, 2016 को GST Bill निर्विरोध पारित कर दिया. यह बिल लोकसभा द्वारा पहले ही पारित किया जा चुका है. इस प्रकार इस बिल को दोनों सदनों की मंजूरी मिल चुकी है. इसे एक एतिहासिक घटना बताया जा रह है. Economists का कहना है कि 1947 के बाद से यह भारत का आर्थिक सुधार (economic reform) का कदम है. GST (Good and Services Tax) को समझने के लिए पहले हमें पहले भारत के tax structure को समझना होगा. आइए सर्वप्रथम भारत के टैक्स स्ट्रक्चर को समझते हैं. भारतीय संविधान ने Taxation Power को दो हिस्सों में बाँटा है- i) Central Government’s Tax Power ii) State Government’s Tax Power कर शीर्षों के आबंटन का महत्त्वपूर्ण सिद्धांत वे टैक्स जो अंतर्राज्यीय महत्त्व के हैं —->>> केन्द्रीय टैक्स के अन्दर आयेंगे. वे टैक्स जो स्थान-विशेष से सम्बंध...

Banking Awareness By Bankers Mantra Part-5

                                                           BANKING AWARENESS 1)  मार्च 2016 के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकों के बचत खातों (saving accounts) के सम्बन्ध में क्या महत्वपूर्ण दिशानिर्देश बैंकों को दिया? –  उसने बैंकों को निर्देशित किया कि बैंकों को बचत खातों में ब्याज का क्रेडिट तिमाही (quarterly) अथवा कम अंतराल पर करना होगा विस्तार:  भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 3 मार्च 2016 को जारी एक सर्कुलर में उसने बैंकों को यह निर्देश दिया है कि उन्हें अब अपने बचत खाता (saving accounts) धारकों के खातों में ब्याज का क्रेडिट तिमाही (quarterly) आधार अथवा और कम समयावधि पर करना होगा। –  वर्तमान में वाणिज्यिक बैंक अपने बचत खातों में छमाही (half-yearly) आधार पर ब्याज क्रेडिट करते हैं। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 2010 से लागू नियम के अनुसार अब बचत खातों में ब्याज का निर्धारण दैनिक आधार (daily basis) पर होता है। ...

Daily GK Dose By Bankers Mantra 14 Oct 2016

Image
विश्व छात्र दिवस: 15 अक्टूबर i.   भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' के नाम से विख्यात डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन 15 अक्टूबर को  इस वर्ष, संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. ii.  वे 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक  भारत के 11वें राष्ट्रपति थे और भारत समेत पूरे विश्व में एक वैज्ञानिक तथा महान व्यक्तित्व के रूप में प्रतिष्ठित थे. धर्मेन्द्र प्रधान ने महानदी बेसिन में राष्ट्रीय भूकंपी कार्यक्रम की शुरुआत की i.  केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र प्रधान ने 13 अक्टूबर 2016 को ओड़िशा में महानदी बेसिन  (तटवर्ती)  पर राष्ट्रीय भूकंपी कार्यक्रम  (NSP)  की शुरुआत की. ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस : अक्टूबर 15 i.  ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष पूरी दुनिया में  15 अक्टूबर को मनाया जाता है.  वर्ष 2016 के लिए  ग्रामीण महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस  की थीम है " जलवायु बदल रही है, खाद्य एवं कृषि भी चाहिए "....

मन की बात - हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए THE HINDU Newspaper के विकल्प

Image
https://www.facebook.com/sahdevagwl/ आप  The Hindu Newspaper  से अवश्य अवगत होंगे.  The Hindu अखबार एक अच्छा अंग्रेजी समाचारपत्र है और छात्रों का चहेता भी. इस newspaper का मुख्यालय चेन्नई में है और आप देखते भी होंगे कि इसके अधिकांश समाचार साउथ इंडिया से सम्बंधित रहते हैं. The Hindu का प्रकाशन साप्ताहिक पत्रिका के रूप में वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ था. अब आप जहाँ भी जाएँ….किसी भी सिविल सर्विसेज कोचिंग में जाएँ…किसी भी टीचर के पास जाएँ…स्पोकन इंग्लिश क्लास जाएँ….MBA की क्लासेज में जाएँ….वहाँ लोग कहते हैं…The Hindu पढ़ो ….क्या The Hindu नहीं पढ़ते? क्या तुम सचमुच The Hindu newspaper नहीं पढ़ते? लोग मानों हमसे ऐसे पूछते हों जैसे कि  The Hindu  जैसे हमारे सिलेबस में हो. The Hindu Newspaper की खूबियाँ—Advantages of reading The Hindu Newspaper १. इसकी इंग्लिश उच्च कोटि की होती है जिससे आपकी  English vocabulary  बहुत अच्छी होगी. २. दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि The Hindu अख़बार एक communist-minded अखबार है…इसलिए UPSC में बैठे board members, quest...