Posts

INDIAN CRICKET TEAM NEW SPONSOR OPPO MOBILE

7 मार्च 2017 को किस कम्पनी को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) का नया प्रायोजक (Sponsor) घोषित किया गया? – ऑपो (Oppo) विस्तार: चीनी मोबाइल निर्माण एवं विपणन कम्पनी ऑपो (Oppo) की भारतीय इकाई ऑपो मोबाइल्स इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड (Oppo Mobiles India Private Limited) को भारतीय क्रिकेट टीम का नया प्रायोजक (Sponsor) घोषित किया गया। BCCI ने यह घोषणा 7 मार्च 2017 को की। – घोषणा के अनुसार ऑपो का भारतीय क्रिकेट के साथ प्रायोजक सम्बन्धी करार अप्रैल 2017 को शुरू होगा तथा यह अगले 5 वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत ऑपो भारतीय पुरुष टीम तथा भारतीय महिला टीम को प्रायोजित करेगी। इसमें ऑपो ब्राण्ड को खिलाड़ियों की पोशाकों तथा किट में दर्शाया जायेगा। – उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 से स्टार इण्डिया (Star India) भारतीय टीम की प्रायोजक थी। लेकिन उसने अपने करार को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया था। https://www.facebook.com/Bankersmantra.in/photos/a.609806762466904.1073741827.609802199134027/1305953442852229/?type=3

SBI WORK FROM HOME POLICY

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने अपने कर्मचारियों को “वर्क फ्रॉम होम” नीति (‘Work from Home’ policy) का लाभ प्रदान करने की घोषणा 7 मार्च 2017 को की जिसके तहत आवश्यकता पड़ने पर उसके कर्मचारी अपने घर से कार्य कर सकेंगे? – भारतीय स्टेट बैंक (SBI) विस्तार: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक – भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 7 मार्च 2017 को घोषणा की कि उसने अपने कर्मचारियों को अपने घर से काम करने के लिए “वर्क फ् रॉम होम” नीति को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत बैंक के कर्मचारियों को किसी कारण बैंक ना आने की स्थिति में अपने घरों से मोबाइल उपकरणों की मदद से अपेक्षित स्थितियों में अपना काम करने की व्यवस्था की जायेगी। – “वर्क फ्रॉम होम” नीति को उपयोगी बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक अलग तरह की मोबाइल कम्प्यूटिंग तकनीकों का प्रयोग करेगा जिससे दूरस्थ स्थानों से भी समस्त बैंकिंग संचालनों पर नियंत्रण रखना संभव होगा। – इसके लिए विशेष मैनेजमेण्ट इन्फॉरमेशन सिस्टम (MIS) तथा सम्बन्धित डैशबोर्ड (Dashboard) का प्रयोग किया जायेगा। https://www.facebook.com/Bankersmantra.in/photos/a.609806...

JIO PAYMENTS BANK

2 मार्च 2017 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जियो पेमेण्ट्स बैंक (Jio Payments Bank – JPB) को अपना संचालन शुरू करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की स्वीकृति मिल गई है। JPB रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक के बीच स्थापित साझा उपक्रम है? – भारतीय स्टेट बैंक (SBI) विस्तार: उल्लेखनीय है कि रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच जियो पेमेण्ट्स बैंक (Jio Payments Bank – JPB) नामक नया पेमेण्ट्स बैंक उपक्रम स्थापित करने के लिए समझौता जुलाई 2016 के दौरान हुआ था। अब इस उपक्रम को अपना संचालन शुरू करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की स्वीकृति भी मिल गई है। इस साझा उपक्रम में RIL की 70% हिस्सेदारी जबकि शेष 30% हिस्सेदारी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास है। – माना जा रहा है कि इसका संचालन मार्च 2017 के अंत तक शुरू हो जायेगा। – यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि RIL के टेलीकॉम उपक्रम रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (Reliance Jio Infocomm Ltd) ने हाल ही में 10 करोड़ ग्राहकों की संख्या पार कर ली है। अब अपने जियो पेमेण्ट्स बैंक के ...

TODAY GK DOSE - 22 MARCH

Image
                                                       1)  केन्द्र सरकार ने भारतीय महिला बैंक (Bharatiya Mahila Bank – BMB) का विलय भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में करने की घोषणा 20 मार्च 2017 को कर दी। मुख्यत: महिलाओं को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संस्थापित देश के इस श्रेणी के इस पहले बैंक की स्थापना किस वर्ष की गई थी? –  2013 में विस्तार:  भारतीय महिला बैंक (BMB) का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 96वीं जयंती पर 19 नवम्बर 2013 को किया था। हालांकि इसकी स्थापना करते समय यह घोषणा की गई थी कि इसे महिला बैंकिंग सेवाओं के लिए स्थापित किया गया है लेकिन बाद में इसमें धन जमा (deposits) करने की अनुमति सभी ग्राहकों को प्रदान कर दी है। लेकिन ऋण अधिकांशत: महिलाओं को ही प्रदान किया जाता है। –  20 मार्च 2017 को केन्द्र सरकार ने घोषणा की कि महिलाओं को बैंकिंग सेवाएं अधिक सुग...

Time Management

1. निश्चित रूप से सुबह का समय पढ़ने के लिए सबसे आदर्श समय होता है। चारों ओर शांति, इत्मीनान, स्फूर्त शरीर, स्फूर्त मस्तिष्क, और सच पूछिए तो दिमाग की पूरी स्पष्टता भी। इसका अपना ए...