Banking Awareness By Bankers Mantra Part-10

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2015 के दौरान कुल कितनी बार रेपो दर (Repo Rate) में कटौती की? – चार बार(उल्लेखनीय है कि चार बार में कुल 125 आधार अंकों (basis points) की कटौती रेपो दर में की गई जिसके चलते वर्ष के प्रारंभ में 8.00% पर काबिज रेपो दर वर्ष के अंत तक 6.75% पर पहुँच गई)
आरबीआई द्वारा रेपो दरों में की गई चार कटौतियों के विवरण:
  • 29 सितम्बर 2015 – 50 आधार अंक की कटौती (नई रेपो दर 6.75%)
  • 2 जून 2015 – 25 आधार अंक की कटौती (नई रेपो दर 7.25%)
  • 4 मार्च 2015 – 25 आधार अंक की कटौती (नई रेपो दर 7.50%)
  • 4 जनवरी 2015 – 25 आधार अंक की कटौती (नई रेपो दर 7.75%)


  • वर्तमान में भारतीय बैंकिंग क्षेत्र का सबसे नया बैंक कौन सा है जिसने 1 अक्टूबर 2015 को अपना संचालन शुरू किया? – आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank)

  • कौन सा निजी बैंक 23 अगस्त 2015 को अपनी बैंकिंग सेवाएं शुरू कर वर्तमान में भारत का दूसरा सबसे नया बैंक है? – बंधन बैंक (Bandhan Bank)

  • देश के बैंकिंग क्षेत्र की मजबूती के एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 31 अगस्त 2015 को किन दो बैंकों को देश की घरेलू बैंकिंग व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बैंक (Domestic Systemically Important Banks – D-SIBs) घोषित किया, जिसका अर्थ हुआ कि इन बैंकों की देश की बैंकिंग व्यवस्था में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका है कि इनको घाटे की स्थिति में पहुँचने से हर स्थिति में रोका जाय? – भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

  • केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा 14 अगस्त 2015 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) की कायापलट के लिए घोषित सात-सूत्रीय रणनीति (7-pronged strategy) को क्या नाम दिया गया है? – “इन्द्रधनुष” (“Indradhanush”)

  • भारत में सूक्ष्म (micro) तथा लघु (small) उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनका संवर्द्धन सुनिश्चित करने की एक महात्वाकांक्षी मुहिम के तहत मुद्रा बैंक (MUDRA Bank) की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में की। इस बैंक के नाम में प्रयुक्त शब्द “मुद्रा” (MUDRA) का अर्थ क्या है? – माइक्रो यूनिट्स डेवलेपमेण्ट एण्ड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA)

  • भारत के बैंकिंग क्षेत्र का और विस्तार करने की दिशा में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 19 अगस्त 2015 को 11 उपक्रमों (entities) व व्यक्तियों (individuals) को प्रस्तावित पेमेण्ट्स बैंक (भुगतान बैंक) स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी। RBI ने पेमेण्ट्स बैंक (Payments Banks) के लाइसेंस हासिल करने के लिए कुल 41 आवेदन इसकी तय समयसीमा फरवरी 2015 तक प्राप्त किए थे। पेमेण्ट्स बैंक के लिए RBI की सैद्धांतिक मंजूरी प्राप्त करने वाले इन 11 उपक्रमों व व्यक्तियों में कौन-कौन शामिल हैं? – 1) आदित्य बिड़ला नूवो (Aditya Birla Nuvo), 2) एयरटेल एम कॉमर्स सर्विसेज (Airtel M Commerce Services), 3) चोलमण्डलम डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज़ (Cholamandalam Distribution Services), 4) डाक विभाग (इण्डिया पोस्ट), 5) फिनो पेटेक (Fino PayTech), 6) नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी लिमिटेड (NSDL), 7) रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ (Reliance Industries), 8) टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra), 9) वोडाफोन एम पेसा – Vodafone m-pesa (सभी उपक्रम) और 10) दिलीप सांघवी और 11) विजय एस. शर्मा (दोनों व्यक्ति)

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एम-वॉलेट एप्लीकेशन (M-Wallet application) का क्या नाम है जिसे केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 18 अगस्त 2015 को लाँच किया? –एसबीआई बडी (SBI Buddy)

  • भारत के कमोडिटी बाजारों (commodities markets) की उस 60 वर्ष पुरानी नियामक संस्था (regulatory body) का क्या नाम है जिसका विलय 28 सितम्बर 2015 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) में कर दिया गया? – फार्वर्ड मार्केट्स कमीशन (Forward Markets Commission – FMC)

  • देश में बैंकिंग क्रांति की ओर एक और कदम उठाते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 16 सितम्बर 2015 को 10 प्रतिष्ठानों को छोटे वित्तीय बैंक (Small Financial Bank) खोलने की सैद्धांतिक अनुमति प्रदान कर दी। यह बैंक मुख्यत: छोटे तथा बैंकिंग सेवाओं से हीन स्थानों पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। छोटे बैंक खोलने की अनुमति वाले ये प्रतिष्ठान कौन से हैं? – 1) Au Financiers, 2) Capital Local Area Bank, 3) Disha Microfin, 4) Equitas Holdings, 5) ESAF Microfinance, 6) Janalakshmi Financial Services, 7) RGVN (North East) Microfinance, 8) Suryoday Micro Finance, 9) Ujjivan Financial Services और 10) Utkarsh Micro Finance

  • एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अमेरिका (U.S.) के केन्द्रीय बैंक फेडरल रिज़र्व (Federal Reserve) ने 16 दिसम्बर 2015 को ब्याज दरों (interest rates) में 0.25% वृद्धि की घोषणा की। यह फेडरल रिज़र्व द्वारा कितने वर्षों बाद अमेरिकी में की गई ब्याज वृद्धि है? –लगभग 9 वर्षों बाद

  • वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर (GDP Growth Rate) कितनी रही जिसके बारे में केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (Central Statistics Office -CSO) ने 30 नवम्बर 2015 को आंकड़े प्रस्तुत किए? – 7.4%

  • भारतीय संसद ने 7 दिसम्बर 2015 को उस संशोधन विधेयक (amendment bill) को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी जिसके तहत चेक बाउंस (cheque bounce) होने के मामलों में अब मुकदमा वहाँ दर्ज किया जा सकेगा जहाँ चेक प्रस्तुत किया गया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पारित किए गए इस संशोधन विधेयक का क्या नाम है? –निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेण्ट्स (संशोधन) विधेयक, 2015 (Negotiable Instruments (Amendment) Bill, 2015)

  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने 1 सितम्बर 2015 को ब्याज दरों (interest rates) तथा आधार दरों (base rates) के निर्धारण के सम्बन्ध में अपने नए मसौदा दिशानिर्देशों (draft guidelines) को जारी कर दिया। इन दिशानिर्देशों में बैंकों द्वारा निर्धारित की जाने वाली ब्याज दरों में मुख्यत: क्या बड़ा परिवर्तन करने का प्रस्ताव रखा गया है? – पूरे बैंकिंग क्षेत्र में एक यूनीफॉर्म ब्याज दर निर्धारण पद्धति अपनाई जाय

  • मौजूदा वित्तीय वर्ष के प्रथम छह माह के दौरान कौन सा देश मॉरीशस (Mauritius) को पछाड़कर भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign Direct Investments – FDI) का सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा है, जिसके सम्बन्ध में आंकड़े दिसम्बर 2015 के दौरान जारी किए गए? – सिंगापुर (Singapore)

  • प्रस्तावित गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (GST) पर गठित केन्द्र सरकार की समिति ने GST की मानक दर (standard rate) को कितना रखने की सिफारिश की है, जैसा कि 4 दिसम्बर 2015 को जारी इस समिति की रिपोर्ट में जाहिर हुआ? – 16.9 से 17.9% तक

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 3 फरवरी 2015 को प्रस्तावित छोटे बैंकों (small banks) के लिए आए आवेदनों का आकलन व समीक्षा करने के लिए एक समिति का गठन किया। इस समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया? – ऊषा थोराट – Usha Thorat, RBI की पूर्व उप-गवर्नर

  • केन्द्रीय वित्त मंत्रालय (Union Finance Ministry) ने 16 दिसम्बर 2015 को दो लाख रुपए से अधिक के सभी प्रकार के सौदों के लिए पैन – PAN (स्थायी खाता संख्या) की जानकारी प्रदान करना अनिवार्य कर दिया। इस दिशानिर्देश के द्वारा सरकार काले धन से सम्बन्धित सौदों पर नकेल कसने की मंशा रखती है। यह नियम किस तिथि से प्रभाव में आ जायेगा? – 1 जनवरी 2016 से

  • किस बैंक ने 7 जनवरी 2015 को देश का पहला कान्टेक्ट-लेस क्रेडिट व डेबिट कार्ड (contactless debit and credit card) लाँच किया जिसके द्वारा बिना कार्ड को स्वाइप किए सिर्फ स्वाइप मशीन के पास रखने या हिलाने से भुगतान किया जा सकेगा? – ICICI बैंक

  • भारत में खुदरा भुगतानों की प्रणाली के संचालन के लिए गठित नेशनल पेमेण्ट्स कॉरपोरेशन ऑफ इण्डिया (NPCI) ने 18 फरवरी 2015 को भुगतान करने के लिए एक एकीकृत एकल भुगतान इंटरफेस को लाँच किया जिसके द्वारा सभी भुगतान माध्यमों के लिए इस एकीकृत इंटरफेस को लागू किया जा सकेगा। इसको क्या नाम दिया गया है? –यूनीफाइड पेमेण्ट इंटरफेस (UPI)

  • केन्द्र सरकार ने 25 नवम्बर 2015 को प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत जारी किए गए रूपे डेबिट कार्डों (RuPay Debit cards) के धारकों को कार्ड के साथ मिलने वाली दुर्घटना बीमा-कवर सुविधा के लिए कार्ड प्रयोग करने की समयावधि को बढ़ाकर 90 दिन कर दिया है। अभी तक यह समयावधि कितनी थी? – 45 दिन

  • विश्व की एक प्रमुख आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में चीन (China) को एक बड़ी सफलता तब मिली जब उसकी मुद्रा युआन (Yuan) को विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights – SDR) वाली वैश्चिक मुद्राओं में शामिल करने की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 30 नवम्बर 2015 को कर दी। इससे चीनी मुद्रा अब डॉलर, यूरो, पाउण्ड स्टर्लिंग तथा येन जैसी चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं की कतार में आकर खड़ी हो जायेगी। युआन को आधिकारिक रूप से SDR मुद्रा का दर्जा कब से प्रदान किया जायेगा? –अक्टूबर 2016 से

  • विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization – WTO) के दसवें मंत्रीस्तरीय सम्मेलन (10th Ministerial Conference) की समाप्ति 19 दिसम्बर 2015 को हो गई जिसमें व्यापार को बढ़ाने से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण समझौते किए गए। यह सम्मेलन किस स्थान पर आयोजित किया गया? – नैरोबी – Nairobi (केन्या)

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri MUDRA Yojana – PMMY) के तहत मुद्रा कार्ड (Mudra Card) जारी करने वाला देश का पहला बैंक कौन सा बना है जिससे यह मुद्रा कार्ड 4 जुलाई 2015 को जारी किया? – कॉरपोरेशन बैंक (Corporation Bank)

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 3 फरवरी 2015 को प्रस्तावित भुगतान बैंकों (पेमेण्ट्स बैंक-payments banks) के लिए आए आवेदनों का आकलन व समीक्षा करने के लिए एक समिति का गठन किया। इस समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया? – डॉ. नचिकेत मोर – Dr. Nachiket Mor, RBI के केन्द्रीय बोर्ड के निदेशक

  • लंदन की वित्तीय पत्रिका “सेण्ट्रल बैंकिंग” (“Central Banking”) ने किसे केन्द्रीय बैंकों के सर्वश्रेष्ठ संचालन के लिए वर्ष 2015 का “गवर्नर ऑफ द ईयर” (“Governor of the Year”) पुरस्कार देने की घोषणा 13 जनवरी 2015 को की गई? – रघुराम राजन, भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने समस्याओं से जूझ रहे सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक में अक्टूबर 2015 के दौरान अपनी सुधार सम्बन्धी कार्रवाइयाँ शुरू कर दी क्योंकि बैंक का प्रबन्धन समस्याओं से उबारने में सफल नहीं हुआ है? – इण्डियन ओवरसीज़ बैंक (Indian Overseas Bank – IOB)

  • चीन ने 8 अक्टूबर 2015 को अपनी बहु-प्रतीक्षित अंतर्राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली को लाँच किया जिससे उसकी मुद्रा युआन (Yuan) को वैश्विक मुद्रा के रूप में खड़ा करने में सहयोग मिलेगा। इस भुगतान प्रणाली का नाम क्या है? – चाइना इंटरनेशनल पेमेण्ट सिस्टम (China International Payment System – CIPS)

  • भारत के किस प्रसिद्ध बैंकर को ब्रिक्स (BRICS) देशों के शंघाई (Shanghai) में स्थापित किए जा रहे न्यू डेवलपमेण्ट बैंक (New Development Bank) के पहले अध्यक्ष (President) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा 11 मई 2015 को की गई? – के.वी. कामथ (K.V. Kamath)

  • चीन ने विश्व बैंक तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विकल्प के रूप में स्थापित किए जा रहे एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेण्ट बैंक (Asian Infrastructure Investment Bank – AIIB) के पहले प्रमुख के रूप में 6 जुलाई 2015 को किसे नामित किया? – जिन लिकुन (Jin Liqun)

  • वर्ष 2015 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Economics) किसे प्रदान करने की घोषणा 12 अक्टूबर 2015 को की गई? – एंगस डेटन – Angus Deaton(अमेरिकी अर्थशास्त्री

  • केन्द्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) ने 9 सितम्बर 2015 को गोल्ड मोनेटाइज़ेशन योजना (Gold Monetisation Scheme) को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी जिसके अंतर्गत लोग अपने स्वर्ण (सोने) को बैंक में जमा कर ब्याज कमा सकेंगे। इस योजना के पीछे केन्द्र सरकार की मुख्य सोच है? – घरों की तिजोरियों तथा लॉकरों में पड़े सोने को उपयोगी बनाना तथा इसे अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाना

  • विश्व बैंक (World Bank) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund – IMF) के गवर्नर बोर्ड की वार्षिक बैठक 6-12 अक्टूबर 2015 को किस शहर में हुई जिसमें दोनों बहुपक्षीय वित्त संस्थाओं के 188 सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए? –लीमा – Lima (पेरू)

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 15 अक्टूबर 2015 को वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) को बल देने के लिए एक नया कोष – फाइनेंशियल इन्क्ल्यूशन फण्ड (Financial Inclusion Fund – FIF) स्थापित करने की घोषणा की। इस नवगठित कोष के तहत कितनी निधि रखी जायेगी? – रु. 2,000 करोड़

  • केन्द्र सरकार ने 1 अप्रैल 2015 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, बीमा कम्पनियों तथा वित्तीय संस्थाओं में गैर-अधिकारी निदेशकों (Non-official Directors – NoDs) की नियुक्ति के नियमों में फेरबदल करने की घोषणा की। इन नए नियमों के अनुसार अब ऐसे वित्तीय उपक्रमों में गैर-अधिकारी निदेशकों को नियुक्त किए जाने के लिए आयुसीमा क्या होगी? – 67 वर्ष से कम

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बाजार में सरगर्मी बढ़ाते हुए चीन (China) के केन्द्रीय बैंक ने 11 अगस्त 2015 को चीन की मुद्रा युआन (Yuan) का अवमूल्यन (Depreciation) कर दिया। इसके एक दिन बाद 12 अगस्त 2015 को उसने पुन: युआन की कीमत को घटा दिया। इस अवमूल्यन के पीछे मुख्य कारण क्या है? – चीनी युआन की विनिमय दर को अंतर्राष्ट्रीय बाजार के परिप्रेक्ष्य में अधिकाधिक तारसंगत बनाना और चीन से होने वाले निर्यात की कीमत कम रखना

  • भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 22 सितम्बर 2015 को अवैध रूप से जनता से पैसा इकट्ठा करने के आरोप में किस कम्पनी पर 7,269.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया क्योंकि, जोकि SEBI द्वारा लगाया लगा अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है? – पीएसीएल (PACL)

  • केन्द्र सरकार ने अगस्त 2015 के दौरान छात्रों द्वारा अपनी शिक्षा के लिए लिए जाने वाले शिक्षा ऋण (Education Loans) से सम्बन्धित देश का पहला पोर्टल शुरू किया। इससे अधिकाधिक बैंकों को जोड़कर सभी एजूकेशन लोनउत्पादों को एक स्थान पर उपलब्ध कराने की कोशिश की जायेगी। इस पोर्टल का नाम क्या है? – “विद्या लक्ष्मी” (“Vidya Lakshmi”)

  • केन्द्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) ने देश में व्हाइट लेबल एटीएम (White Label ATMs) के संचालन से सम्बन्धित क्या महत्वपूर्ण घोषणा 9 सितम्बर 2015 को की? –उसने व्हाइट लेबल एटीएम के संचालन के लिए ऑटोमैटिक रूट के जरिए 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को मंजूरी प्रदान कर दी

  • विश्व बैंक ने 14 सितम्बर 2015 को व्यवसाय करने में आसानी से सम्बन्धित भारतीय राज्यों की अपनी तरह की पहली रैंकिंग सूची जारी की। इस सूची में राज्यों को जनवरी से जून 2015 की समयावधि के दौरान “ईज़ ऑफ डुइंग बिजनेस” (‘ease of doing business’) नीति के अनुपालन के आधार पर स्थान दिया गया है। सूची में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है? – गुजरात (Gujarat)

  • किस प्रमुख विदेशी बैंक (foreign banks) ने भारत में अपने निजी बैंकिंग परिचालन (private banking operations) को बंद करने की घोषणा 27 नवम्बर 2015 को की? –एचएसबीसी (HSBC)

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की स्वीकृति मिलने के बाद किन दो निजी बैंकों के विलय की योजना 1 अप्रैल 2015 से प्रभाव में आ गई? – कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और आईएनजी वैश्य बैंक (ING Vysya Bank)

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 17 अप्रैल 2015 को सावधि जमा योजनाओं (Term Deposits) के सम्बन्ध में किस नए प्रस्ताव की घोषणा की? – उसने सावधि जमा की अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग ब्याज दर तय करने की छूट बैंकों को देने का प्रस्ताव किया

  • केन्द्र सरकार ने 8 जुलाई 2015 को सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े 7 उपक्रमों को चालू वित्त वर्ष में टैक्स-फ्री बॉण्ड (tax-free bonds) जारी कर संयुक्त रूप से 40,000 करोड़ रुपए हासिल करने की अनुमति प्रदान कर दी। यह अनुमति प्राप्त करने वाले ये 7 उपक्रम कौन से हैं? – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), भारतीय रेल वित्त निगम (IRFC), हडको (HUDCO), इरेडा (IREDA), एनटीपीसी (NTPC), पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) तथा ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (REC)

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने शहरी कोऑपरेटिव बैकों (Urban Cooperative Banks – UCBs) के व्यवसाय, आकार, व्यावसायिक मॉडल तथा सम्बन्धित लाइसेंसिंग शर्तों की समीक्षा के लिए सात-सदस्यीय समिति का गठन 30 जनवरी 2015 को किया। इस समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया? – आर. गाँधी, भारतीय रिज़र्व बैंक के उप-गवर्नर

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) को 10 नवम्बर 2015 को बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेण्ट – (BIS) का नया उपाध्यक्ष (Vice President) नियुक्त किया गया। इस प्रकार वे इस प्रतिष्ठित वित्तीय संस्था के उपाध्यक्ष बनने वाले RBI के पहले गवर्नर बन गए। बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेण्ट कहाँ स्थित है? – बेसल (स्विटज़रलैण्ड)

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 13 फरवरी 2015 को घोषणा की कि एक रुपए के करेंसी नोटों का प्रचलन जल्द ही शुरू किया जायेगा। एक रुपए के नोटों का मुद्रण सरकार ने बढ़ती कीमतों के मद्देनजर कब बंद कर दिया था? – नवम्बर 1994

  • “ब्रिक्स बैंक” (BRICS Bank) के नाम से प्रसिद्ध उस नवसृजित विकास बैंक का नाम क्या है जिसे औपचारिक रूप से 21 जुलाई 2015 को शंघाई (चीन) में खोला गया? – न्यू डेवलपमेण्ट बैंक (New Development Bank)

  • वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान विनिवेशित किया जाने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का वह पहला उपक्रम कौन सा है जिसका विनिवेश (Disinvestment) 8 अप्रैल 2015 को किया गया? – ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (Rural Electrification Corporation – REC)

  • केन्द्र सरकार ने देश में विभिन्न परियोजनाओं में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (Public-Private-Partnership – PPP) के वर्तमान मॉडल को दुरुस्त करने के लिए सिफारिशें देने के लिए एक समिति (Committee) का गठन किया गया है। 26 मई 2015 को इस समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? – विजय केलकर (Vijay Kelkar)

  • केन्द्र सरकार ने सेवाओं (services) पर कितने प्रतिशत स्वच्छ भारत अधिभार (Swachh Bharat Cess) लागू किए जाने की घोषणा 6 नवम्बर 2015 को की? – 0.5%

  • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेण्ट बैंक (Asian Infrastructure Investment Bank – AIIB) की स्थापना की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए 29 जून 2015 को भारत समेत इस बैंक के 50 संस्थापक सदस्यों (founding members) ने बैंक की शर्तों तथा नियमों पर अपनी सहमति जताते हुए हस्ताक्षर कर दिए। भारत की इस बैंक में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी तय की गई है? – 8.52% (भारत की एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेण्ट बैंक में 8.52% की हिस्सेदारी होगी जबकि उसका मताधिकार (voting rights) 7.5% तय किया गया है। खास बात यह है कि मताधिकार को तय करने में देश की बैंक में लगी पूँजी (capital) के बजाय देश के आकार को आधार बनाया गया है, जिससे परस्पर भेदभाव न हो। चीन की इस बैंक में 30.34% की सर्वाधिक हिस्सेदारी तय की गई है तथा 26.06% मताधिकार के साथ उसे वीटो शक्ति भी प्रदान की गई है। चीन के बाद भारत ही AIIB में सबसे बड़ा हिस्सेदार देश है)

  • 5 फरवरी 2015 को भारत के किस निजी बैंक ने बाजार में शेयर बेच कर 9,880 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि प्राप्त की जोकि भारत के पूँजी बाजार के इतिहास में किसी निजी कम्पनी द्वारा द्वितीयक बाजार (secondary market) से हासिल सबसे बड़ी राशि है? – HDFC बैंक

  • 28 फरवरी 2015 को प्रस्तुत किए गए केन्द्रीय बजट में फार्वर्ड्स मार्केट्स कमीशन (FMC) का विलय SEBI में किए जाने के प्रस्ताव से “डब्बा ट्रेडिंग” के नाम से प्रसिद्ध प्रवृत्ति पर लगाम लगने की आशा बंधी है। “डब्बा ट्रेडिंग” का अर्थ क्या है? – कमोडिटी बाजार में की जाने वाली अवैध ट्रेडिंग

  • भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 21 मई 2015 को किस अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल पेमेण्ट्स (international digital payments) कम्पनी के साथ एक करार किया है जिसके तहत इस बैंक के ग्राहकों को अंतर्राष्ट्रीय भुगतान करने की सुविधा मिलेगी? – पेपॉल (Paypal)

  • नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने आर्थिक सुधार के क्षेत्र में पहला बड़ा कदम तब रखा जब बीमा कानून (संशोधन) विधेयक 2015 (Insurance Laws (Amendment) Bill, 2015) को राज्य सभा ने 12 मार्च 2015 को पारित कर दिया। इस विधेयक को निम्न सदन लोकसभा ने पहले ही पारित कर दिया था। इस महत्वपूर्ण विधेयक को पहली बार कब लाया गया था? – 2008 में

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने उपलब्ध कराए जाने वाले ऋणों से सम्बन्धित शुल्कों के सम्बन्ध में क्या महत्वपूर्ण निर्देश 22 जनवरी 2015 को जारी किया? – उसने बैंकों को निर्देश दिया कि उपलब्ध कराए जाने वाले ऋणों से सम्बन्धित सभी शुल्कों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाय

  • देश के अग्रणी निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) द्वारा 18 अगस्त 2015 को लाँच की गई अपनी तरह की पहली पूर्णतया स्वचालित डिज़िटल लॉकर सेवा (fully automated digital lockerservice) का क्या नाम है? – “स्मार्ट वॉल्ट” (‘Smart Vault’)

  • 20 जनवरी 2015 को सुकन्या समृद्धि खाते (Sukanya Samriddhi Account – SSA) में जमा होने वाले धन के लिए ब्याज दर की घोषणा केन्द्र सरकार ने की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले साल (2014) में बालिकाओं के लिए घोषित तथा 22 जनवरी 2015 को लांच की गई इस विशेष खाता योजना की तय की गई ब्याज दर क्या है? – 9.1% प्रतिवर्ष

  • किस अफ्रीकी देश जून 2015 से अपने देश की मुद्रा को समाप्त करने की प्रक्रिया (Demonetization) शुरू की क्योंकि वर्षों जबर्दस्त मुद्रास्फीति (Hyper-Inflation) झेलने के चलते यहाँ की मुद्रा लगभग व्यर्थ हो गई है? – जिम्बाब्वे (Zimbabwe)

  • केन्द्र सरकार द्वारा 17 अप्रैल 2015 को जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014-15 के दौरान भारत का कुल व्यापार घाटा (Trade Deficit) कितना रहा? – 137 अरब डॉलर

  • भारत के लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने अप्रैल 2015 के दौरान अपनी स्थापना का कौन सा अहम पड़ाव पूरा किया? – 25 वर्ष

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 11 जून 2015 को किस समुदाय को भारत के घरेलू संगठित चिट फण्ड (Chit Funds) में निवेश करने की अनुमति प्रदान की? – अप्रवासी भारतीय (Non-Resident Indians – NRIs)

  • एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारतीय बैंक संघ (IBA) और बैंक कर्मचारी संघों के बीच 23 फरवरी 2015 को मुम्बई में बैंक कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और अन्य सेवा शर्तों के सम्बन्ध में समझौता हो गया। इस समझौते के बाद बैंकों में 25 फरवरी से प्रस्तावित 4 दिनों की हड़ताल को वापस ले लिया गया। दोनों पक्षों में हुई सहमति के अनुसार बैंक कर्मियों को क्या लाभ प्रदान किया जायेगा? – उनके वेतन में 15% की वृद्धि और माह के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश

  • केन्द्र सरकार ने मार्च 2015 के दौरान 500 करोड़ रुपए की प्रारंभिक निधि से एक नया कोष स्थापित किया है जिसका उद्देश्य जल्द खराब होने वाले कृषि उत्पादों (perishable farm commodities) की कीमत को स्थिर रखना है। बाजार में हस्तक्षेप की नीति से मूल्यों को स्थिर रखने का उद्देश्य लेकर शुरू इस कोष का नाम क्या रखा गया? – प्राइस स्टेबिलाइज़ेशन फण्ड (Price Stabilization Fund)

  • इण्डिया पोस्ट – India Post (भारत सरकार का डाक विभाग) ने 1 अप्रैल 2015 से अपनी 135-वर्ष पुरानी मनीऑर्डर सेवा (Money-Order service) को बंद कर दिया, जिसके माध्यम से पूरे देश में डाकिए के द्वारा घरों में सीधा पैसा पहुँचाया जाता था। अब इण्डिया पोस्ट पैसा पहुँचाने के लिए किन दो सेवाओं का प्रयोग कर रहा है? – इलेक्ट्रॉनिक मनीऑर्डर (eMO) और इंस्टेंट मनीऑर्डर (iMO)

  • वह कम्पनी कौन सी है जो 21 जुलाई 2015 को पहली ऐसी भारतीय कम्पनी बनी जिसका “बाजार मूल्य” (Market value) अपनी मातृ-कम्पनी (parent company) के बाजार मूल्य को पार कर गया? – मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki)

  • यूनानी बैकों में 29 जून 2015 से बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) की शुरूआत हो गई क्योंकि यूनान द्वारा यूरोपीय संघ (EU) से हटने के मुद्दे पर सरकार और यूरोपीय संघ पर गतिरोध समाप्त नहीं हुआ। यूनान में इस संकट के चलते बैंक अवकाश लागू करना क्यों जरूरी हो गया था? – क्योंकि स्थितियों को देखते हुए यूरोपीय केन्द्रीय बैंक (ECB) ने घोषणा की है कि वो यूनान को दी जाने वाली आपातकालीन ऋण सहायता बंद कर देगा

  • देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक – आईसीआईसीआई बैंक (ICICI bank) ने अपने ग्राहकों के लिए 25 मई 2015 से कौन सी नई पासवर्ड सेवा शुरू करने की घोषणा की? –व्हॉइस पासवर्ड सेवा (Voice Password Service)

  • देश के किस निजी बैंक ने 10 फरवरी 2015 को अपने तरीके की पहली “पॉकेट्स” (“Pockets) नामक डिज़िटल बैंकिंग सेवा शुरू की जिसके तहत किसी भी ई-मेल आईडी, मोबाइल नम्बर, फेसबुक एकाउण्ट अथवा बैंक खाते में धन भेजा जा सकेगा? – ICICI बैंक

  • अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय लेन-देन एजेंसी सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल ट्रांन्जेक्शन (Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication – SWIFT) द्वारा 28 जनवरी 2015 को की गई घोषणा के अनुसार कौन सी मुद्रा कनाडियन डॉलर और ऑस्ट्रेलियन डॉलर को पछाड़कर अंतर्राष्ट्रीय लेन-देन में प्रयुक्त की जा रही मुद्राओं के मामले में पाँचवीं सबसे लोकप्रिय मुद्रा बन गई है? – चीनी युआन (Chinese Yuan)

  • भारत के पूँजी बाजार की नियामक संस्था SEBI ने 28 जुलाई 2015 को किस म्यूचुअल फण्ड (Mutual Fund) कम्पनी को म्यूचुअल फण्ड चलाने के लिए “अनुपयुक्त तथा अयोग्य” करार कर उसका म्यूचुअल फण्ड सम्बन्धी पंजीकरण निरस्त कर दिया? –सहारा म्यूचुअल फण्ड (Sahara Mutual Fund)

  • वह वित्तीय संस्था कौन सी है जो 7 अप्रैल 2015 को एक पूर्ण सरकारी कम्पनी (PSU) बन गई? – आईएफसीआई लिमिटेड (IFCI Limited)

  • योजना आयोग के स्थान पर नवसृजित संस्था नीति आयोग (Policy Commission) का पहला उपाध्यक्ष 5 जनवरी 2015 को किसे नामित किया गया? – अरविन्द पनगढ़िया (Arvind Panagariya)

  • केन्द्र सरकार द्वारा 11 मार्च 2015 को संसद में दी गई जानकारी के अनुसार बीमार चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (Sick PSUs) की सूची में दो और इकाइयों को जोड़ा गया है। 31 मार्च 2014 तक इस सूची में शामिल उपक्रमों की संख्या 65 थी। इस सूची में जोड़ी गई ये दो इकाइयाँ कौन सी हैं? – एयर इण्डिया और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL)

  • केन्द्र सरकार ने ई-गवर्नेंस परियोजना “पंच दीप” (“Panch Deep”) के लिए 1,900 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा 4 जनवरी 2015 को की। यह परियोजना किस विषय से सम्बन्धित है? – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से सम्बद्ध सभी कर्मचारियों एवं ESIC संगठन के बीच होने वाले लेन-देन को ऑटोमेटेड करना

  • 26 मार्च 2015 को कौन सा उपक्रम बोनस डिबेंचर जारी करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला उपक्रम बना? – एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited)

  • ICICI बैंक ने 20 अप्रैल 2015 को “टैप-एन-पे” (“Tap-n-Pay”) नामक एक नई भुगतान सेवा शुरू की जिसके माध्यम से बिना नकद या कार्ड से पैमेण्ट किए तमाम काउण्टरों पर भुगतान किया जा सकेगा। अपने तरह की इस पहली सेवा को बैंक ने किस आईटी कम्पनी के सहयोग से शुरू किया है? – टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra)

Comments

Popular posts from this blog

MP शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 पाठ्यक्रम ( Syllabus ) | Mp Tet -3 Syllabus | मध्यप्रदेश संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 Syllabus 2011

M0 M1 M2 M3 M4 मुद्रा की पूर्ति (Money Supply) के मापक

MSF क्या होता है? Marginal Standing Facility in Hindi