MP TET पास करने वालों के लिए खुशखबरी:सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैलिडिटी बढ़ाकर 3 साल की, वेटिंग लिस्ट वालों को मिलेगा मौका



MP TET पास करने वालों के लिए खुशखबरी:सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैलिडिटी बढ़ाकर 3 साल की, वेटिंग लिस्ट वालों को मिलेगा मौका


शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) क्वालिफाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैलिडिटी एक साल और बढ़ा दी है। इससे पहले ये वैलिडिटी दो साल थी। अब बढ़कर तीन साल कर दी गई है। ऐसे में शिक्षक भर्ती के लिए बनी वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलने की उम्मीदें बढ़ गई है। कई उम्मीदवार पात्रता परीक्षा की वैधता खत्म होने के कारण परेशान थे। हालांकि अब उन्हें एक साल का टाइम और मिल गया है।

राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक सेवा) भर्ती नियम 2018 में संशोधन कर दिया है। इसके चलते उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता 2 साल से बढ़ाकर तीन साल कर दी है।

PEB ने शिक्षक भर्ती के अलग-अलग वर्ष के लिए आयोजित की गई पात्रता परीक्षा के परिणाम 2019 में जारी किए गए थे। इस दौरान उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 (हायर सेकंडरी टीचर्स एलिजिबिलटी टेस्ट) के परिणाम 28 अगस्त 2019 को घोषित हुए। इसकी वैधता 28 अगस्त 2021 को खत्म हो गई थी। लेकिन अब इसकी नई वैधता 28 अगस्त 2022 हो गई है। इसी तरह माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 26 अक्टूबर 2019 को आया था। अब इसकी वैधता 26 अक्टूबर 2022 तक रहेगी। वहीं, अगर राज्य सरकार आगे भी पात्रता परीक्षा आयोजित कराती है, तो उसकी वैलेडिटी भी रिजल्ट घोषित होने की तारीख से तीन साल तक रहेगी।

14 हजार से ज्यादा पद खाली हैं
स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के स्कूलों के शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा हुई थी। इन दाेनों विभाग के तहत उच्च माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षक के 30,594 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली थीं। इसमें से करीब 16,500 पदों पर भर्ती हो सकी है, और 14 हजार से ज्यादा पद अभी भी खाली हैं।

Comments

Popular posts from this blog

MP शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 पाठ्यक्रम ( Syllabus ) | Mp Tet -3 Syllabus | मध्यप्रदेश संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 Syllabus 2011

M0 M1 M2 M3 M4 मुद्रा की पूर्ति (Money Supply) के मापक

MSF क्या होता है? Marginal Standing Facility in Hindi