हमारा मिशन- Our Mission

इससे पहले मैं कुछ कहूँ, मैं चाहता हूँ कि आप इस ब्लॉग को सब्सक्राइब कर लें. बड़ी तादाद में यदि हिंदी लवर/परीक्षार्थी इस पेज से जुड़ेंगें तब जाकर मेरी यह मुहिम सफल हो पायेगी.
बहुत दिनों से इच्छा थी कि हिंदी माध्यम के छात्र मुझसे जुड़ें और अपनी-अपनी बातें रखें. इंग्लिश पोर्टल, इंग्लिश एजुकेशनल वेबसाइट ढेर सारे पड़े हैं मगर हिंदी माध्यम के छात्र जो सिविल सेवा/Civil Services Exam, SSC, Railway, Banking, Insurance आदि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे इन सुविधाओं से अछूते रह जाते हैं.
अब तो परीक्षाओं में भी हिंदी माध्यम से परीक्षा देने का विकल्प है. परन्तु फिर भी चूँकि अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थी अधिक हैं इसलिए हिंदी के लिए समर्पित ऐसी कोई वेबसाइट नहीं बनी जहाँ हम अपना सुख-दुःख, परीक्षा की रणनीति एक दूसरे से साझा कर सकें.
तो आइये, इस अभियान को आगे बढ़ाइए. मेरा कार्य तो आपको केवल उत्साहित करने, जोश से भरने मात्र का है. पर आपसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, ऐसी मुझे आशा है.
जय हिन्द!

Comments

Popular posts from this blog

MP शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 पाठ्यक्रम ( Syllabus ) | Mp Tet -3 Syllabus | मध्यप्रदेश संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 Syllabus 2011

M0 M1 M2 M3 M4 मुद्रा की पूर्ति (Money Supply) के मापक

MSF क्या होता है? Marginal Standing Facility in Hindi