Important News
आपकी जेब में पड़े 500, 100, 1000 आदि के नोट एक बार फिर देख लें, कहीं यह वर्ष 2005 से पहले के तो नहीं, क्योंकि अगर ऎसा है तो अब यह किसी काम के नहीं रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी 2015 के बाद इन नोटों को लेने से इंकार कर दिया है। नकली करंसी पर लगाम लगाने के लिए पिछले साल ही केंद्र सरकार ने वर्ष 2005 से पहले छपे नोट वापस लेने का फैसला किया था।
सरकार ने नोट वापस करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2014 रखी थी, लेकिन अब सरकार 1 जनवरी 2015 तक नोट वापस लेगी, यानी कि नोट वापस करने का यह अंतिम मौका है। अगर 1 जनवरी 2015 तक ऎसे नोट वापस न किए गए तो बाद में यह नोट बेकार हो जाएंगे और बैंक इन्हें नहीं लेगा।
सरकार के इस फैसले से नकली नोटों के इस्तेमाल पर रोक तो लगेगी ही साथ ही जिन लोगों के पास 500 के नकली नोट हैं वह अपने आप ही बेकार हो जाएंगे। हालांकि नकली नोटों से बचने के लिए प्लास्टिक मनी जैसे कि क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे विकल्प पहले से ही मौजूद हैं।
Comments
Post a Comment